
strike
खाजूवाला के राजकीय महाविद्यालय में समस्याओं का समाधान करवाने की मांग को लेकर अध्यक्ष राजपाल गोदारा के नेतृत्व में धरना दिया गया।
जिस पर यहां के प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनास्थल पर जाकर छात्रों की समस्याओं के समाधान का आश्वसन दिया। जिस पर धरना उठा लिया गया।
उपखण्ड अधिकारी ने शौचायल व पानी की समस्या का तुरन्त समाधान करवाया।
लोकसभा सचिव मानसिंह ताखर ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय तो सरकार ने खोल दिया परन्तु यहां कोई व्यवस्था नहीं है।
यहां स्टाफ मात्र तीन का है जबकि स्वीकृत 19 है। जिसके चलते पढ़ाई में व्यवधान पड़ रहा है। यहां फर्नीचर, पानी व शौचालय भी नहीं है।
जिसके चलते विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को छात्रों की मांग को लेकर वार्ता के लिए उपखण्ड अधिकारी ओ.पी.सहारण, तहसीलदार अमीलाल यादव, एएसपी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, थानाधिकारी हरजिन्द्र सिंह,
सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, रघुवीर ताखर आदि छात्रों से वार्ता के लिए महाविद्यालय आए।
जिसपर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवा दिया जाएगा। जिसपर महाविद्यालय के ताले खोले गए।
अवसर पर ईमीलाल, सद्दाम खां, उगमदान, जयन्त गोदारा, शेराराम, मनीराम, दिनेश सुथार, अंकित चौधरी, रमेंश कुमार मनोज खिलेरी, ईमीचन्द गोदारा आदि दर्जनों युवक धरने पर बैठे।
Published on:
05 Oct 2016 08:25 am
