2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नुमाइंदों की अनदेखी से सरकारी जमीन पर बढ़ रहे अतिक्रमण

कस्बे में सरकारी सम्पति पर स्थानीय सरकारी नुमाईंदों की अनदेखी इस कदर हावी होती जा रही है कि अतिक्रमण को बढ़ावा मिलता जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Jan 2018, 10:16 AM IST

Encroachment on government land

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

छतरगढ़. कस्बे में सरकारी सम्पति पर स्थानीय सरकारी नुमाईंदों की अनदेखी इस कदर हावी होती जा रही है कि अतिक्रमण को बढ़ावा मिलता जा रहा है। कस्बे की सूरतगढ़ रोड व डॉ.़ भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण छात्रावास के सामने सहित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के चारों ओर सिंचाई विभाग के सरकारी क्वार्टर क्षतिग्रस्त अवस्था पहुंच गए हैं तथा इनमें कब्जे किए जा रहे है।

जानकारी अनुसार सिंचाई विभाग की आरसीपी कॉलोनी में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के दौरान अधिकारियों, कर्मियों सहित मजदूरों के रहने के लिए करीब चालीस वर्ष पूर्व बने सैकड़ों क्वार्टर सार संभाल के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुके है। इनकी दीवारें, दरवाजे व खिड़कियों सहित अन्य सामान तक गायब हो चुका है।

हालांकि इनके सार-संभाल के लिए स्थानीय सिंचाई विभाग के पास पर्याप्त बजट नहीं होने की बात उच्चाधिकारियों द्वारा कही जा रही। अब कई स्थानों पर खाली जगह पर कब्जेधारियों द्वारा पट्टियां लगाकर अपना हक जताया जा रहा है।

सरकारी आवासों पर बीस वर्ष से अतिक्रमण
पूगल. कस्बे में राजस्व तहसील, सोसायटी, बैंक, हॉस्पीटल, वनविभाग आदि के कर्मचारी रहने ठहरने के लिए सरकारी आवासों पर लम्बे समय से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इनमें आस-पास के गांवों से आए व्यापारी लोग निवास करते हैं। कई मकानों में दुकान का सामान से भरा है तथा कुछ को गायों के चारे डालने के उपयोग में ले रखा है। इनमें फर्जी पानी व बिजली के कनेक्शन भी ले रखे हैं।

जगह-जगह पाइप लाइनें तोडऩे से कर्मचारियों के आवास तक पानी नहीं पहुंच पाता है। वहीं कुछ कर्मचारियों को सरकारी आवास नही मिलने पर मजबूरन किराये पर मकान लेकर रहना पड़ता है। यहां कुछ कर्मचारियों ने भी अपने कब्जे में दो-तीन आवास ले रखे हैं। हालांकि कई बार अधिकारियों ने आवास खाली करवाने के लिए कार्रवाई भी की लेकिन दो या चार आवास खाली कि गए। बाकि किसी ने आवास खाली नहीं किया।

फर्जी कनेक्शन
सरकारी आवासों में पानी की पाइप लाइन तोड़कर फर्जी पानी कनेक्शन ले रखे हैं। वहीं बिजली के कनेक्शन एक मीटर से कई मकानों में ले रखा है। पूर्व में कई आवासों में कर्मचारियों के नाम बिजली बिल बकाया नहीं भरने पर काट दिए थे।

विभाग के पास बजट नहीं
सिंचाई विभाग के पास बजट नही होने है। इससे इन क्वार्टरों की मरम्मत नही होने से क्षतिग्रस्त हो रहे है। जिन लोगों द्वारा क्वार्टरों पर कब्जा कर रखा है। इनके बारे में विभाग को कोई जानकारी नही है।
रजनीश चेतन्य, कार्यवाहक अधिशासी अभियंता, जल संसाधन खंड छतरगढ़

विभाग के क्वार्टरों पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है उनको क्वार्टर खाली करने का नोटिस विभाग द्वारा दिया जा रहा है।
हरितलाल मीणा, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन वृत, छतरगढ़