9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजमार्ग-62 से हटेंगे अतिक्रमण, टोल कंपनी करेगी कार्रवाई

राजमार्ग-62 से हटेंगे अतिक्रमण, टोल कंपनी करेगी कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
राजमार्ग-62 से हटेंगे अतिक्रमण, टोल कंपनी करेगी कार्रवाई

राजमार्ग-62 से हटेंगे अतिक्रमण, टोल कंपनी करेगी कार्रवाई

महाजन. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग की ओर से बीकानेर-सूरतगढ़ टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से राजमार्ग पर अतिक्रमियों को स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए है जिससे होटल व अन्य व्यवसाय करने वाले संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं कस्बे में बस स्टैंड पर लोगों ने राजमार्ग की जगह को खाली कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर से सूरतगढ़ के बीच राजमार्ग संख्या 62 पर अरजनसर, राजियासर, महाजन, मलकीसर आदि जगह होटल, ढाबों अन्य प्रकार से राजमार्ग की जगह पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।


टोल रोड कंपनी के भाडेरा टोल प्लाजा मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के सेंट्रल लाइन से दोनों तरफ 22.5 मीटर तक जमीन राजमार्ग की है। इस पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता और ना ही इसे व्यावसायिक व अन्य किसी काम के लिए उपयोग किया जा सकता है। सड़क के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को खाली करने के लिए समय-समय पर सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में दो-तीन दिन पहले महाजन, अरजनसर के मुख्य बस स्टैंड के आसपास राजमार्ग की सीमा के अंदर अतिक्रमण व अन्य उपयोग में ली जाने वाली जमीन के लिए उपयोगकर्ताओं को नोटिस देकर शीघ्र खाली करने के लिए कहा गया है। अगर समय रहते राजमार्ग की जगह खाली नहीं की जाती है तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


दिए नोटिस
अरजनसर बस स्टैंड राजियासर टोल प्लाजा के अंतर्गत आता है। वहां भी नोटिस वितरण किये जा रहे है। वहीं नोटिस देने के बाद होटल व ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार व सोमवार को दिनभर स्थानीय बस स्टैंड पर होटल व ढाबा संचालक स्वयं ही अतिक्रमण हटाने में जुटे नजर आए।