लॉक डाउन व कफर््यू से छिना रोजगार
कोरोना का सर्वाधिक असर दैनिक मजदूरी कर घर-परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों पर पड़ा है। निर्माण कार्य, ऑटो रिक्शा, मजदूरी, टायर पंचर, चाय-नमकीन, भुजिया पापड बनाने सहित विभिन्न कार्यो में मजदूरी करने वालों की दैनिक मजदूरी बंद हो गई। फेरी लगाकर गली-मोहल्लों में फल, सब्जी बेचने वाले लोगों के समक्ष भी कफर््यू के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। शहर के मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने वालों ने भी बाजारों के बंद होने पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों पर सामान रखकर अपनी मजदूरी शुरू कर दी।