8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एवं धारीवाल शुक्रवार को आएंगे

bikaner news - Energy Minister Dr. BD Kalla and Dhariwal will come on Friday
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 29 Jul 2021, 7:02 PM IST

ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एवं धारीवाल शुक्रवार को आएंगे

ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एवं धारीवाल शुक्रवार को आएंगे

बीकानेर.
ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर शुक्रवार को बीकानेर आएंगे।

डॉ. बीडी कल्ला दोपहर 2 बजेे एवं धारीवाल शाम सात बजे बीकानेर पहुंचेंगे। ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 2 अगस्त की रात साढ़े ग्यारह बजे रेलमार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल शुक्रवार को शाम सात बजे बीकानेर पहुंचने के बाद अगले दिन यानी शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर बीकानेर संभाग के नगरीय निकायों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर में दो-दो मंत्रियों के एक साथ बीकानेर पहुंचने को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दे रहा है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का गृह जिला होने के कारण वे अक्सर बीकानेर में आते हैं, लेकिन शांति धारीवाल बीकानेर में लम्बे अर्से बाद आ रहे हैं।