इन ग्राम पंचायतों को मिलेगा लाभ
भूमि आवंटन होने से बीकानेर जिले के दर्जनों गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें सुरजड़ा, अंगनेउ, रंधिसर, जयमलसर, कावनी, गडिय़ाला, बीठनोक, कोलासर, नग्रासर, बांगड़सर, सेवड़ा, बज्जू, लाखासर, मिठडिय़ा, गुड़ा सहित करीब 40 गांव के किसान भूमि आवंटन की बाट जोह रहे हैं।
उपनिवेशन तहसील गजनेर में सिंचित क्षेत्र विकास से 318 चक प्राप्त हुए। जिनका रिकॉर्ड राइटिंग कार्य भी 90 प्रतिशत हो चुका है। नई उपनिवेशन तहसील गजनेर में करीब 12 हजार हेक्टर सरकारी भूमि आवंटन योग्य बतायी जा रही है।