
mgsu bikaner
एमजीएसयू की परीक्षाएं एक अप्रेल तक स्थगित
बीकानेर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों की पालना में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की 20 मार्च से एक अप्रैल की अवधि में होने वाली समस्त परीक्षाएं (सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक) स्थगित कर दी गई है। परीक्षा नियत्रंक डॉ. जेएस खीचड़ ने बताया कि एक अप्रेल के बाद का परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा तथा स्थगित परीक्षाओं की परिवर्तित समय सारिणी पृथक से जारी कर विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों को विद्यार्थियों को आगाह किया जाता है कि वे विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश/सूचनाओं को ही अधिकृत समझे, अन्य किसी स्रोत से प्राप्त सूचनाओं से भ्रमित न हो।
पांचवी व आठवीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित
बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा-8) एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) की परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित किया गया। इसके लिए गुरुवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी किया है। परीक्षा एवं मूल्यांकन की नवीन तिथियां यथावश्यकता बाद में पृथक से लिखित आदेश से घोषित की जाएगी।
Published on:
19 Mar 2020, 5:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.