जिला स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर सम्पन्न
बीकानेर.
चौपड़ा कटला स्थित बीकानेर जिला उद्योग केन्द्र में बुधवार को सुबह ग्यारह से शाम चार बजे तक जिला स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर रीको, राजस्थान वित्त निगम, खान एवं भू-विज्ञान, श्रम विभाग, लीड बैंक ऑफिस, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि ने युवाओं को अपने-अपने विभागों की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।