4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान नेता भीमसेन चौधरी को किया याद

पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी की पुण्यतिथि पर बीकानेर व लूणकरणसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। जयपुर रोड स्थित महारानी किशोरी देवी विद्यालय परिसर में स्थित चौधरी के समाधि स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 16 Mar 2020, 5:52 PM IST

किसान नेता भीमसेन चौधरी को किया याद

bhimshen choudhary

बीकानेर. पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी की पुण्यतिथि पर बीकानेर व लूणकरणसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। जयपुर रोड स्थित महारानी किशोरी देवी विद्यालय परिसर में स्थित चौधरी के समाधि स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यहां पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, शहर जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और अन्य नागरिकों ने चौधरी को पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद नापासर ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई।


इस मौके पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि भीमसेन चौधरी ने जीवनपर्यन्त लोगों के बीच रहकर क्षेत्र की समृद्धि और चहुंमुखी विकास के भागीरथी प्रयास किए और हमेशा किसान और मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष किया।

पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि वे अपने पिता पूर्व मंत्री चौधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभा में संत रामपाल महाराज, कांगेे्रस नेता गोविन्द राम मूंड, डॉ. किशनलाल ईणखिया आदि ने भी भीमसेन चैधरी के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।