7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
video: मूंगफली की तुलाई में अव्यवस्था को लेकर गुस्साए किसान
Play video

video: मूंगफली की तुलाई में अव्यवस्था को लेकर गुस्साए किसान

सरकारी खरीद केंद्र का निरीक्षण कर मौके स्थिति की रिपोर्ट करने व बंद तुलाई को पुन: शुरू कराने का आदेश दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Dec 2017, 12:01 PM IST

छतरगढ़. यहां अनाज मंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में चल रही मूंगफली के सरकारी खरीद केंद्र पर गत छह सात दिन अव्यवस्था को लेकर बुधवार को किसानों ने उपखंड कार्यालय पर एसडीएम सबीना बिश्नोई के समक्ष रोष व्यक्त किया तथा खरीद को पुन: शुरू करवाने व तुलाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग करते हुए मौका स्थिति का अवलोकन को कहा।

 

एसडीएम बिश्नोई ने किसानों के आक्रोश को देखते हुए तहसीलदार सुरेश राव को मूंगफली के सरकारी खरीद केंद्र का निरीक्षण कर मौके स्थिति की रिपोर्ट करने व बंद तुलाई को पुन: शुरू कराने का आदेश दिया। छतरगढ तहसीलदार राव व गिरदावर रोशनलाल मीणा के अनाज मण्डी स्थित सरकारी खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पर अव्यवस्था से गुस्साए किसानों से विरोध का सामना करना पडा़।

 

किसानों ने किसान नेता किशन लेघा के नेतृत्व में तहसीलदार राव को केंद्र पर बार-बार खरीद बंद करने को लेकर खरीखरी सुनाई। तहसीलदार ने मौके की नजाकत को देखते हुए सहकारी समिति व्यवस्थापक को आड़े हाथों लेकर उच्च अधिकारियों से बंद सरकारी खरीद व तुलाई तुरन्त चालू करने को कहा।

 

व्यवस्थापक रामधन यादव ने मुख्य व्यवस्थापक शिशुपालसिंह को मौका स्थिति से अवगत कराने पर आनाकानी के बाद पिछले कई दिनों से अव्यवस्था कारण बंद खरीद व तुलाई करचाने का आदेश जारी करते हुए नियम अनुसार खरीद करने व तुलाई व्यवस्था सुचारू करने को कहा।

 

तब जाकर गुस्साए किसानों को गुस्सा शांत हुआ। गौरतलब है कि क्रय विक्रय सहकारी समिति छतरगढ़ द्वारा क्षेत्र के किसानों को बुधवार तक किसानों को 1520 खरीद टोकन जारी कर चुकी है। इसमें से 368 किसानों की ही मूंगफली टोकन की तुलाई हो पाई।

 

प्रयास करेंगे
राजफैड के उच्च अधिकारियों को मौका स्थिति से अवगत करवाया गया है। गुरुवार को स्वयं आकर कई दिनों से अव्यवस्था को सुचारू कर पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।
शिशुपालसिंह, मुख्य व्यवस्थापक, सहकारी समिति, छतरगढ़

 

तुलाई 11 से होगी
श्रीडूंगरगढ़. यहां कृषि उपज मण्डी समिति में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से सरकारी मूंगफली खरीद में तोल 11 दिसम्बर से होगा। मुख्य व्यवस्थापक के अनुसार यहां मौसम विभाग की चेतावनी व बारदाने की कमी के कारण 4 से 6 दिसम्बर के बीच मूंगफली का तोल नही हुआ था। इन तारीखों के टोकन धारकों की मूंगफली का तोल अब 11 से 13 दिसम्बर को होगा। उन्होंने किसानों को उपज को ढ़कने की लिए तिरपाल लाने की हिदायत दी है।