3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA world cup 2018: सिर चढ़कर बोलेगा फुटबॉल का जुनून, देखिये वीडियो

रूस में शुरू हो रहे फुटबॉल विश्वकप को लेकर बीकानेर में भी काफी उत्साह है। खासकर युवाओं में इस खेल को लेकर जोश है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 14 Jun 2018, 9:38 AM IST

FIFA world cup 2018

FIFA world cup 2018

बीकानेर. रूस में गुरुवार से शुरू हो रहे फुटबॉल विश्वकप को लेकर बीकानेर में भी काफी उत्साह है। खासकर युवाओं में इस खेल को लेकर जोश है। शहर में डॉ. करणीसिंह स्टेडियम, पुष्करणा स्टेडियम सहित कई मैदानों में इन दिनों युवा फुटबॉलर अपना कौशल निखार रहे हैं और फुटबॉल के महाकुंभ में सितारों को खेलते देखने के लिए बेताब हैं, ताकि अपने स्किल में सुधार कर सकें।

स्कूल-कॉलेज स्तर के युवाओं में फुटबॉल के सितारा खिलाडिय़ों के प्रति जबर्दस्त आकर्षण है। बीकानेर में इस खेल के प्रति हमेशा से रुझान रहा है। ऐसे में फीफा वल्र्ड कप मैच टीवी पर देखने के लिए विशेष तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खेल के दीवाने कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का लुत्फ उठाएंगे, तो कई घरों की छत पर ही टीवी सैट लगाकर मैच का रोमांच देखेंगे। गली-गुवाड़, पार्कों में भी स्क्रीन पर फाइनल मैच देखने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

कोई मेसी तो, कोई रोनाल्डो का दीवाना
मैदानों में इन दिनों युवाओं व 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में फुटबॉल के प्रति जुनून है। इनमें कोई पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो व अर्जेन्टीना के लियोनेल मेसी का दीवाना है तो किसी पर ब्राजील के नेमार का जादू छाया है। इसके अलावा युवा खिलाड़ी हैरी केन, सुआरेज सहित चुनिंदा खिलाडिय़ों के भी फैन है। वहीं सबकी पसंदीदा टीमों में ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस, अर्जेन्टीना, स्पेन, पुर्तगाल, इंलैण्ड, बेल्जियम, क्रोएशिया आदि टीमें है। इन टीमों के स्टार खिलाडिय़ों की हेयर स्टाइल भी युवाओं की पसंद बन गई है।

बढ़ा है रुझान
डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में इन दिनों फुटबॉल के शिविर में होनहार युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे अमित व्यास ने बताया कि विश्वकप शुरू होने के एक पखवाड़े पहले ही युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुझान बढ़ गया था, जो अब परवान पर है। मैदान में रोजाना बड़ी संख्या में युवा फुटबॉलर दमखम दिखा रहे हैं। इसके अलावा पुष्करणा स्टेडियम में भी शाम को युवा फुटबॉलर उत्साह के साथ पसीना बहा रहे हैं।