8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेखाकार-अभियंताओं के हाथ पचास फीसदी निकायों की कमान

बीकानेर संभाग के 30 स्थानीय निकायों में 15 में नहीं है पद के अनुरूप अधिशाषी अधिकारी व आयुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 18 Feb 2021, 5:50 PM IST

लेखाकार-अभियंताओं के हाथ पचास फीसदी निकायों की कमान

लेखाकार-अभियंताओं के हाथ पचास फीसदी निकायों की कमान

बीकानेर. स्थानीय निकायों में पद की योग्यता के अनुरूप आयुक्त व अधिशाषी अधिकारियों के नहीं होने से न केवल इसका असर निकायों के दैनिक कार्यो पर पड़ रहा है बल्कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बीकानेर संभाग में 30 स्थानीय निकाय है। इनमें से 15 निकायों में राजस्थान नगर पालिका सेवा के अधिशाषी अधिकारी न होकर अधीनस्थ सेवाओं के अधिकारी-कर्मचारी आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार संभाले हुए है। स्वायत्त शासन विभाग और सरकार स्तर पर इसकी जानकारी होने के बावजूद पद के अनुरूप अधिशाषी अधिकारी पदस्थापित नहीं होने से इसका प्रतिकूल असर संबंधित निकायों पर पड़ रहा है।

इन निकायों में पद के अनुरूप अधिशाषी अधिकारी नहीं
बीकानेर संभाग के 30 स्थानीय निकायों में से 15 में पद के अनुरूप अधिशाषी अधिकारी नहीं है। इनमें 14 नगर पालिकाए और एक नगर परिषद है। बीकानेर जिले में देशनोक, श्रीडूंगरगढ़ व नोखा, चूरू जिले में नगर परिषद चूरू, नगर पालिका राजगढ़, तारानगर, रतनगढ़, हनुमानगढ़ जिले में सांगरिया, पीलीबंगा तथा श्रीगंगानगर जिले में सार्दुलशहर, सूरतगढ़, पदमपुर, केसरीसिंहपुर, करणपुर, गजसिंहपुर नगर पालिकाओं में पद के अनुरूप अधिशाषी अधिकारी पदस्थापित नहीं है। स्थानीय निकायों में राजस्थान नगर पालिका सेवा के राज्य स्तरीय सेवा के अधिकारी के पास अधिशाषी अधिकारी अथवा आयुक्त का दायित्व होना चाहिए।

लिपिक से जेईएन तक कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी
बीकानेर संभाग में स्थित 15 स्थानीय निकायों में अधीनस्थ सेवा एवं मंत्रालयिक सेवा के कार्मिकों को अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार सौंपा हुआ है। इससे न अधीनस्थ सेवा के अधिकारियों अथवा मंत्रालयिक कर्मचारियों के पास अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार होने से प्रशासनिक निर्णय लेने और वित्तीय पावर को लेकर समस्याएं बनी रहती है। वहीं आमजन के हित में लिए जाने वाले निर्णयों पर भी इसका असर देखा जाता है।

सरकार स्तर का मामला
स्थानीय निकायों में आयुक्त अथवा अधिशाषी अधिकारियों का पदस्थापन राज्य सरकार स्तर पर होता है। स्थानीय स्तर पर नहीं। मेरे पास दो माह से उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर का अतिरिक्त कार्यभार है। मेरा मूल पदस्थापन ओटीएस बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक के पद पर है।
गोपालराम बिरडा, कार्यवाहक उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर