10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पक्ष आपस में भिड़े, हुई पत्थरबाजी

तीन जने चोटिल, घायलों को ट्रोमा सेंटर भेजकर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही थी। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 13 Feb 2017, 8:48 AM IST

fighting

fighting

गंगाशहर थाना क्षेत्र के बंगलानगर में रविवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें तीन जनों के चोटें लगी। झगड़े की सूचना पर आरएएसी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर स्थिति पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर रविवार को बंगलानगर में गणगौर स्कूल के पास एक दुकान पर एक पक्ष के लोग बैठे।

इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंच गए और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी होने से इलाके में खलबली मच गई। तीन जनों के पत्थर लगने से चोटें आई।

घायलों को ट्रोमा सेंटर भेजकर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही थी। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।