13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
वीडियो में देखिये कैसे एक चिंगारी से लगी भयानक आग और…
Play video

वीडियो में देखिये कैसे एक चिंगारी से लगी भयानक आग और…

गांव में एक झोपड़े में लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
Google source verification

झझू . गांव में शुक्रवार देर रात एक झोपड़े में लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं दमकल के समय पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। गांव के वार्ड संख्या तीन में हेमीदेवी के झोपड़े में शुक्रवार रात १२ बजे अचानक चिमनी से आग लग गई। घर में मां-बेटी अकेली ही थी।

 

 

इनकी चीख सुनकर आस-पास के मोहल्ले के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच ग्रामोत्थान युवा संगठन सचिव घमूराम नायक ने श्रीकोलायत थाने व जयपुर को दमकल के लिए दूरभाष पर सूचित किया लेकिन दमकल करीब रात दो बजे पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से आभूषण, नकदी, राशन व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

 

 

ट्रांसफार्मर से गिरी चिंगारी
धीरदेसर चोटियान. रेवाड़ा गांव में मंगलसिह के कृषि कुएं पर बने छान में लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मंगलसिंह ने बताया कि आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर की चिंगारी निकलकर पास ही बनी छान पर जा गिर गई। इससे आग लग गई। आग में केबल, पाइप, अनाज व छान में रखे अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गये। लोगांे ने आग पर काबू करने कि कोशिश की लेकिन तब तक सारा समान जल गया। इसके बाद आग पर काबू पाया।