प्लाज्मा डोनेट करने की अपील
बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज अब प्लाज्मा थैरेपी से किया जाएगा। प्लाज्मा थैरेपी के लिए कोरोना नेगेटिव को चुके लोगों का प्लाज्मा इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक किट मंगवा ली गई है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कोरोना संंक्रमण से ठीक हुआ कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसे ठीक हुए 28 दिन से अधिक हो चुके हो चुके हो, पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक आकर प्लाज्मा को डोनेट कर सकता है। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान जिले में कोरोना संंक्रमण की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सैम्पलिंग कलेक्शन नियमित रखें आौर कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग की जांच को प्राथमिकता के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों से भी रेंडम सैम्पल कलेक्शन बढ़ाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एएच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सुनीता चौधरी, बीकानेर उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल डॉ मोहम्मद सलीम, सीएमएचओ डॉ. बीएल मीना आदि उपस्थित थे।