8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईसीबी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

bikaner news - Five day teacher training program started in ECB
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Jul 2021, 11:00 AM IST

ईसीबी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

ईसीबी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

बीकानेर.
अभियंत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रमेंटेशन विभाग के तत्वावधान में आयोजित तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के अटल अकादमी योजना की ओर से प्रायोजित आउटकम बेस्ड एज्युकेशन विषयक पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को आगाज हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश शरण विद्यार्थी ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रो. अम्बरीश शरण ने अपने भाषण में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने बताया की वैश्विक स्तर पर हमारे देश के शिक्षण संस्थान गुणवत्ता रैंकिंग में काफी पीछे है, जिसे आउटकम बेस्ड गुणवत्ता एज्युकेशन से सुधारा जा सकता है। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के प्रो. रंजन माहेश्वरी ने कौशल युक्त शिक्षा को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भामू ने वर्तमान में एज्युकेशन सिस्टम में बदलाव को जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि छात्रों में गुणवत्ता विकास होगा तो उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। कार्यशाला समन्वयक डॉ. जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर के करीब 200 शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर हरजीत सिंह तथा ऋतुराज सोनी ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुड़ी, डॉ. राहुल राज चौधरी आदि उपस्थित थे।