24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: बीकानेर में विदेशी महिला से रेप, इवेंट कंपनी में करती थी काम; डिनर के बहाने ले गया था होटल

Rajasthan News: बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित सागर होटल में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 5 Aug 2025, 12:14 PM IST

Foreign woman raped in Bikaner

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- मेटा AI

Rajasthan News: बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित सागर होटल में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता एक विदेशी नागरिक है, जो वर्किंग वीजा पर भारत में काम कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीनदयाल गौड़ उर्फ दिनेश को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़िता फिलीपींस की निवासी है। सोमवार रात को बीछवाल थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी दीनदयाल गौड़ एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। वह डिनर के बहाने सागर होटल ले गया था। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि वह आरोपी की कंपनी में उसके साथ काम करती थी और देशभर में विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर और मेलों में हिस्सा लेती थी।

शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की है। बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। गोविंद सिंह चारण ने यह भी बताया कि मामले की जांच आईपीएस अधिकारी और सिटी सर्कल के सीओ विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया है, ताकि मामले में ठोस सबूत जुटाए जा सकें।

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ जांच कर रही है। सागर ने यह भी कहा कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न शहरों में लगाते थे ट्रेड फेयर

जानकारी के अनुसार, आरोपी दीनदयाल गौड़ उर्फ दिनेश बीकानेर के जेएनवी कॉलोनी क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेंट में रहता है। वह लंबे समय से इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम कर रहा है और विभिन्न शहरों में ट्रेड फेयर और अन्य आयोजनों का संचालन करता है। पीड़िता भी उसके साथ इन आयोजनों में शामिल होती थी।

पुलिस ने सागर होटल को क्राइम स्पॉट घोषित कर वहां की जांच शुरू कर दी है। होटल के कर्मचारियों और अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना के समय की गतिविधियों का सटीक विवरण प्राप्त हो सके।