60 ट्रेक्टर, 180 फेरे
नगर निगम (nagar nigam) पुरानी फर्म से 60 ट्रेक्टर ट्रॉली के माध्यम से 180 फेरे में कचरे के निस्तारण का कार्य करवा रहा है। पुरानी फर्म की कार्य अवधि पूरी हो चुकी है और नया टेण्डर होने के बाद नई फर्म को कार्यादेश भी जारी हो चुके है। बताया जा रहा है कि नई फर्म ने कार्यादेश जारी होने के बाद अब तक कार्य शुरू नहीं किया है। नई फर्म 80 ट्रेक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से शहर में कचरे के निस्तारण का कार्य करेगी। पुरानी फर्म जेवी एन्टरप्राईजेज के प्रबंधक शंकर चांडक के अनुसार उनकी फर्म की ओर से किए जा रहे कार्य की अवधि पूरी हो चुकी है। नया टेण्डर हो चुका है। नई फर्म को कार्यादेश भी जारी हो चुका है और निर्धारित 15 दिवस की अवधि भी पूरी हो चुकी है। नई फर्म कार्य शुरू करे, इसलिए सोमवार को उनकी फर्म की ओर से कचरे का निस्तारण नहीं किया गया। नई फर्म कार्य शुरू नहीं करती है तो कोरोनाकाल और जनहित को देखते हुए मंगलवार से फिर से कार्य शुरू किया जाएगा।