8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर-घर और मंदिरों में गूंजेंगे श्रीमदभगवत गीता के श्लोक

गीता जयंती आज, भगवान कृष्ण की होगी पूजा -अर्चना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 25 Dec 2020, 12:32 PM IST

घर-घर और मंदिरों में गूंजेंगे श्रीमदभगवत गीता के श्लोक

घर-घर और मंदिरों में गूंजेंगे श्रीमदभगवत गीता के श्लोक

बीकानेर. मोक्षदा एकादशी शुक्रवार को मनाई जाएगी। गीता जयंती पर घरों और मंदिरों में श्रीमद्भगवत गीता के पाठ होंगे और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार धर्मग्रंथों में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। गीता जयंती पर श्रीमद्भगवत गीता के १८ अध्याय के पाठ होंगे। भजन-कीर्तन और सत्संग के भी आयोजन होंगे। भगवान कृष्ण के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। मोक्षदा एकादशी पर श्रद्धालु व्रत-पूजन कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर विष्णुसहस्त्रनाम के पाठ करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी शुभ फलदायी होती है। माना जाता है कि जो लोग विधि विधानपूर्वक इस दिन भगवान विष्णु की पूजा -अर्चना और उपवास करते है, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इसे मोक्षदा एकादशी कहा जाता है।

गीता और विष्णु सहस्त्रनाम के होंगे सामूहिक पाठ
मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती पर शुक्रवार को श्री धनीनाथ गिरिमठ पंचमंदिर में गीता जयंती पूजा-अर्चना और पाठ के आयोजन के साथ मनाई जाएगी। ट्रस्टी जानकीनारायण श्रीमाली व भवानी सिंह राठौड़ के अनुसार दोपहर २.३० बजे हरिद्वार से आए स्वामी तपेश्वर दास के सानिध्य में वेदपाी प्रकाश के नेतृत्व में सत्संगी श्रद्धालुओं की ओर से गीता के अठारह अध्यायों तथा विष्णु सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ किया जाएगा।