8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाप्रबंधक बोले रेल फाटकों की समस्या दूर करने पर रहेगा फोकस

bikaner news - General Manager said that the focus will be on removing the problem of rail gates
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Aug 2021, 6:56 PM IST

महाप्रबंधक बोले रेल फाटकों की समस्या दूर करने पर रहेगा फोकस

महाप्रबंधक बोले रेल फाटकों की समस्या दूर करने पर रहेगा फोकस

उत्तर पश्चिम के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
बीकानेर.
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने कहा कि अब उनका फोकस रेल फाटकों की समस्या को दूर करने की तरफ रहेगा।

बीकानेर की जनता रेल फाटक बंद होने से कम से कम परेशान हो, इस दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने यह बात गुरुवार को बीकानेर पहुंचने के बाद कही। उन्होंने अधिकारियों को रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने के निर्देश भी दिए। महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने बताया कि रेलगाड़ी के शंटिंग करने की स्थिति में कोटगेट और सांखला फाटक दोनों को बंद नहीं करना पड़े, इसे लेकर रेलवे के तकनीकी अधिकारी काम कर रहे हैं।

इस संबंध में तकमीना बनाकर प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं। बीकानेर की जनता को रेल फाटकों के बंद होने से होने वाली परेशानी को जल्द ही दूर किया जाएगा। महाप्रबंधक ने बीकानेर पहुंचने के बाद बीकानेर स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही रनिंग रूम, लॉबी, रेलवे स्टाफ व यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। रेल फाटकों, रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारी विश्राम गृह का उदघाटन एवं पौधा रोपण भी किया।


लॉकडाउन के बाद भी नहीं टूटने दी रफ्तार
रेलवे महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने बताया कि कोरोना महामारी से पहले मालगाडिय़ों की रफ्तार २४ से ३५ किलोमीटर प्रति घंटे की होती थी। लेकिन यात्री गाडिय़ों के बंद होने से उनकी रफ्तार दोगुनी से भी अधिक हो गई। इसका असर यह हुआ कि कोरोना महामारी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर राशन सामग्री और ऑक्सीजन गैस टैंकर पहुंचाने में रेलवे की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्सी फीसदी यात्री रेलगाडिय़ों को शुरू किया जा चुका है, इसके बावजूद मालगाडिय़ों की रफ्तार को टूटने नहीं दिया। वर्तमान में मालगाडिय़ां ५७ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है।


रेल कार्मिकों के नवाचार को सराहा
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने रेलवे वर्कशॉप स्थित डीवी टेस्ट लेबोरेटरी का निरीक्षण करने के बाद यहां के कार्मिकों के नवाचार को सराहा। डीवी टेस्ट लेबोरेटरी में रेल डिब्बों के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच होती है। इसी क्रम में महाप्रबंधक ने लालगढ़ रेलवे हास्पीटल का अवलोकन कर वहां कोविड महामारी को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव सहित मुख्यालय के प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष व मंडल के शाखा अधिकारी मौजूद रहे।