साथ ही गंगाशहर सीवरेज परियोजना के तहत सीवरेज कनेक्शन में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभाग बीएडीपीए एमएलए एमपी लैड से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करावाएं। जिले की प्रमुख सड़कों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण करते हुए यहां आवश्यकता अनुसार साइन बोर्ड लगाने तथा स्पीड ब्रेकर बनवाने जैसे सुरक्षा मानक अपनाए जाएं। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डीपी सोनी, आरयूआइडीपी के अधिशाषी अभियंता अनुराम शर्मा, आरएसआरडीसी के सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।