केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में नोखा एवं खाजूवाला दोनों क्षेत्रों में कुल 40,000 हैक्टेयर से भी ज्यादा रकबे पर कपास की बुवाई की गई। अनुमानत 5 लाख क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक कपास की पैदावार होने की संभावना है। नोखा और खाजूवाला में सरकारी कपास केन्द्र खोलने से किसानों को कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्राप्त हो जाएगी।