7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
video: सरकार की दमनकारी नीतियों से चिकित्सक परेशान, किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
Play video

video: सरकार की दमनकारी नीतियों से चिकित्सक परेशान, किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों ने बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 Nov 2017, 2:06 PM IST

खाजूवाला. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों ने बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। सरकार के रवैये से परेशान होकर चिकित्सक अब चिकित्सालय के बाहर बैठकर मरीजों को परामर्श देने लगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमरचन्द बुनकर ने बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों से चिकित्सक परेशान है।

 

मंगलवार को चिकित्सा विभाग ने एक आदेश जारी करके चिकित्सक हड़ताल के प्रमुख नेता डॉ. अजय चौधरी का तबादला कर दिया और महिला चिकित्सक नेता डॉ. वर्षा सक्सेना को भी दूरस्थ जिले में भेज दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि राज्य सरकार ने चिकित्सकों की मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शासन उप सचिव ने मंगलवार को 12 चिकित्सकों के तबादले किए हैं।

 

चिकित्सक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी व अन्य पदाधिकारियों को बिना कारणों के स्थानतरण किया है। इसको लेकर प्रदेशभर में डाक्टरों ने इसका विरोध किया है। जब तक सरकार डॉक्टरों के साथ समझोता नहीं करती है। तब तक दो घंटो का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। डॉ. पूनाराम रोझ ने बताया कि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सेवारत चिकित्सकों राज्यव्यापी आव्हान पर सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है।