8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलायत पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए होगा मतदान

कोलायत पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में हुई नामांकन प्रक्रियानामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आंवटन आज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 23 Sep 2020, 11:57 PM IST

324  प्रत्याशियों ने दाखिल किए  328  नामांकन पत्र

कोलायत पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए होगा मतदान

बीकानेर. कोलायत पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बुधवार को भरे गए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार सुबह 10 बजे से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के अनुसार गुरुवार को ही शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया जाएगा और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 3 अक्टूबर को कोलायत पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी। उप सरपंच का निर्वाचन 4 अक्टूबर को होगा।


यहां इतने नामांकन पत्र दाखिल
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अक्कासर में 11, भाणेका गांव में 5, भेलू में 17, भोलासर में 9, बीठनोक में 5, चक बंधा नम्बर एक सांखला बस्ती में 13, चक विजयसिंहपुरा में 7, चांडासर में 9, चानी में 11, दासूड़ी में 1, देवड़ों की ढाणी में 4, दियातरा 6, गजनेर 12, गंगापुरा 6, गडियाला 4, गिर्राजसर 9, गोविन्दसर 9, गुडा 7, हदां 7, हाडला भाटियान 9, जज्जू 14, खारिया मलीनाथ 5, खाखुसर 1, खारी चारणान 5, खारिया पतावतान 7, खिंदासर 9, कोलायत 13, कोटड़ी 18, लम्बाना भाटियान 6, मड 10, मंडल चारणान 10 , नाईयों की बस्ती 7, नंदाडा 12, नैणिया 4, नोखारा 6, पीथड़ो की ढाणी 6, राणेरी 2, राणासर 4, रणधीसर 5, शिंभू का बुर्ज 7, सियाणा बड़ा 5, सुरजड़ा 6और टोकला में 5 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी
पंचायत चुनाव के पहले चरण में पूगल पंचायत समिति में होने वाले सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए प्रत्याशी घर-घर पहुंच जनसम्पर्क में जुटे हुए है। अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूगल पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में 28 सितम्बर को मतदान होगा। पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच व वार्ड पंच चुनाव के कारण चुनावी सरगर्मिया तेज है। सुबह से रात तक गांव-गांव और ढाणियों तक प्रत्याशी पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। कोरोना वायरस संक्रमण का असर भी इस बार चुनाव प्रचार पर नजर आ रहा है। प्रत्याशी कोरोना गाईड लाइन की पालना के तहत जहां अपने चेहरों पर मास्क लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे है वहीं मतदाताओं से हाथ मिलाने, गले मिलने और बड़े बुजुर्गो के पांव छूकर आर्शीवाद लेने से भी बच रहे है।