8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला बंदियों की समस्याओं को सुना

bikaner news - Heard the problems of female prisoners
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 20 Sep 2020, 10:29 PM IST

महिला बंदियों की समस्याओं को सुना

महिला बंदियों की समस्याओं को सुना

बीकानेर.
केन्द्रीय कारागृह के महिला एवं पुरुष बंदियों को कोरोना संबंधी सावधानियों के बारे में बताया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल केन्द्रीय कारागृह निरीक्षण करने पहुंचे थे।

अग्रवाल ने केन्द्रीय कारागृह में निरूद्ध बंदियों को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा राज्य सरकार द्वारा बनाई एसओपी की पालना के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों को कारागृह में स्वच्छता बनाए रखने, सेनेटाईजर, मास्क एवं हैण्ड ग्लवज का प्रयोग करने सहित विभिन्न सावधानियों के बारे में बताया। अग्रवाल ने जेल प्रशासन से क्वॉरन्टीन, आईसोलेशन वार्ड, पेयजल व्यवस्था, बैरक की साफ -सफाई, कैदियों के कपड़े एवं बिस्तर की स्वच्छता, कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन व बंदियों की विडियो दूरभाष एवं कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से परिजनों से मुलाकात संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अग्रवाल ने जेल के मेडिकल स्टाफ को पूर्ण रूप से सतर्क रहने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। इसी क्रम में उन्होंने निरूद्ध बंदियों को विधिक सेवा योजना के तहत विधिक जानकारी प्रदान की जाकर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।

केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु, उप अधीक्षक जेलर अल्लादीन खां, महिला जेलर लील प्रजापत व शकुन्तला, इन्द्रा जोईया उपकाराल, सुरेन्द्र सिंह रमेश कुमार मुख्य प्रहरी, प्रहरी कन्हैया लाल व निजी सचिव अहमद अली मौजूद रहें।