दोनों पक्षों की ओर दर्ज कराए गए थे मामले
नूरसर गांव में मंगलवार को हुई खूनी वारदात के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से जामसर थाने में परस्पर मामले दर्ज कराए गए थे। जामसर एसएचओ गौरव खिडिया ने बताया कि एक पक्ष की ओर से भरूखीरा निवासी मुराद खां ने रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार को छोटे भाई हाकम अली के साथ नूरसर प्लांट की तरफ से अपनी बोलेरो गाड़ी में जा रहा था तभी मौके पर मौजूद युसुफ खां पुत्र नौरंग खां, सलीम, फिरोज, फितिया, सत्तार नायच, मुश्ताक खां, नूरसर सरपंच पति फारुख खां समेत दर्जनभर लोगों ने जान से मारने की नियत से लाठियों सरियों से हमला कर दिया।