18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान का हिस्सा गिरा

मकान के मलबे से किसी प्रकार का नुकसान नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
मकान का हिस्सा गिरा

मकान का हिस्सा गिरा

बीकानेर. लखोटिया चौक क्षेत्र में रविवार को एक मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। मकान के मलबे से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। करीब बारह बजे अचानक मकान की पहली मंजिल पर बने शौचालय व स्नानघर के गिरने से एकबारगी क्षेत्र में अफरा-तफरा की स्थिति बन गई। मलबे के गिरने से हुई आवाज से आस पास के मकानों से बड़ी संख्या में लोग मौक स्थल पर एकत्र हो गए।

लखोटिया चौक निवासी मुरलीधर छंगाणी (सेला महाराज) का मकान है, जिसकी छत पर बने शौचालय व स्नानघर अचानक व्यस्तम मार्ग की ओर गिर गए। गनीमत रही कि जिस समय मकान का हिस्सा गिरा उस समय सड़क मार्ग से कोई नहीं निकल रहा था। रविवार होने से मकान के नीचे बनी दुकानें भी बंद थी। अन्यथा हादसा हो सकता था। मकान का कुछ हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, एक्सईएन संजय ठोलिया, स्वच्छता निरीक्षक बी डी व्यास सहित निगम कर्मचारी किशन व्यास, विनोद आदि मौके पर पहुंच गए और मकान का जायजा लिया। प्रारम्भिक रूप से जिस स्थान से मकान का हिस्सा गिरा है उसके गिरने का कारण पानी और लोहे की ऐंगलों के कमजोर होने से हिस्सा बताया जा रहा है।