
साप्ताहिक राशिफल
मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
हस्त नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह विरोध की स्थिति दर्ज करवाएगा। जहां तक हो सके वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुधवार से स्थिति में परिवर्तन अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए गुरुवार, शुक्रवार लाभकारी। नौकरीपेशा में जद्दोजहद बढऩे से परेशानियां सामने आएगी। महिला व छात्रों को प्रयासों में बदलाव लाना होगा।
शुभ रंग : सफेद, काला
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह : रणनीति से काम करते हुए आगे बढऩे पर लाभ मिलेगा।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
नवम-पंचम का चंद्रमा भागीदारिता से लाभ दिलवाएगा। कार्य के संदर्भ में विशेष योजना आर्थिक पक्ष मजबूत करेगी। व्यापारियों के लिए हुंडी से जुड़े सौदों में लाभ दिखाई देगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग। महिला-छात्रों में चिकित्सकीय अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग : हल्का नीला, सिंदूरिया
शुभ अंक : 3, 6 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक गतिविधियों में सही निवेश लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
आर्थिक लाभ के अलग-अलग अवसर। मित्र तथा परिजनों का व्यावसायिक सहयोग उत्साह में वृद्धि करेगा। व्यापारियों के लिए बिचौलिया से जुड़े सभी सौदे लाभकारी होंगे। नौकरीपेशा में कार्पोरेट मैनेजमेंट में योग्यता का लाभ। महिला तथा छात्र वर्ग को प्रोबेशनरी बैंकिंग में राज्य स्तरीय अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : गहरा लाल, पीला
शुभ अंक : 2, 8 दिशा :मध्य दक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : अनुसंधान के कार्यों में लाभ की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रबंधकीय दक्षता अनुकूलता प्रदान करेगी। वरिष्ठ वर्ग से तालमेल अच्छा रहेगा। मन की बात कहने से सफलता संभव। व्यापारियों के लिए पुश्तैनी व्यवसाय दोहराने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा में वैदेशिक अवसरों के साथ नई पारी की शुरुआत। महिला तथा छात्रवर्ग को पर्यटन के क्षेत्र में स्तरीय अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : नारंगी, जामुनिया
शुभ अंक : 4, 6 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : योग्यता को बढ़ाते हुए उद्देश्यों की पूर्ति करने का प्रयास करें।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बाहरी यात्रा से लाभ की संभावना। अन्य क्षेत्रों को तेजी से बदलने की कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष प्रबल बनाने के लिए नीतिगत दृष्टिकोण अपनाएंगे। व्यापारियों के लिए धातु बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद पर उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को पंचायत से संबंधित राजकीय कार्यों को करने का अवसर।
शुभ रंग : नींबू पीला, हल्का लाल
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
राशि पर चंद्रमा का प्रभाव सकारात्मक होगा। नए क्षेत्र में निवेश तथा कार्य की संभावना तलाशेंगे। प्रयास करने पर सफलता संभव है। व्यापारियों के लिए आर्थिक प्रगति का समय है। नौकरीपेशा में योग्यता तथा परिश्रम का प्रभाव पद तथा धन के बढ़ते क्रम में दिखाई देगा। महिला तथा छात्र वर्ग को इच्छित सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग : बादामी, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : समय के साथ योग्यता का लाभ लेते हुए आगे बढ़ें।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
बारहवां चंद्रमा रहेगा। अतिआवश्यक कार्य दो दिन तक टालें। बुधवार से अनुकूल समय है। लाभ के लिए गुरु , शुक्रवार किसी व्यावसायिक डीड के लिए श्रेष्ठ है। व्यापारियों के लिए मध्य सप्ताह पुराने निवेश का लाभ देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को फैशन डिजाइनिंग से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, हरा
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : पारिवारिक अस्थिरता से दुखी न हो, हिम्मत से काम लें।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
रुके कार्यों में गति एकदम से बढ़ेगी। राजकीय अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन से जुड़े कार्यों में सफलता। बड़ी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल का सौदा लाभकारी होगा। नौकरीपेशा में उन्नति तथा आर्थिक लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को ट्रिब्यूनल सर्विसेस में सेवा के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : समुद्री हरा, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित रणनीति का सहारा लेकर कार्य साधें।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
विशेष योजना की और झुकाव होगा। अन्य व्यवसाय की तलाश करेंगे। बौद्धिक योग्यता का लाभ मिलने लगेगा। विशेष पद की प्राप्ति की भी संभावना है। व्यापारियों के लिए धान से जुड़े बाजार में लाभ के योग। नौकरीपेशा में प्रगति तथा उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को महिला तथा बाल विकास में इकाइयों के माध्यम से अवसर।
शुभ रंग : तरबूजी लाल, हल्दी पीला
शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : किए हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना बनाएं लाभ मिलेगा।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। पिता पक्ष से सम्पत्ति का मसला हल होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में भी प्रगति। व्यापारियों के लिए सम्बन्धित क्षेत्रों में अच्छा लाभ। नौकरीपेशा में परिश्रम से जुड़े कार्य का प्रतिसाद। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेशन के सेक्टर में जिला स्तरीय संभावनाएं। अवसर का लाभ लें।
शुभ रंग : मरून, भूरा
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा जल्दी नुकसान दे सकती है।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सहयोगियों के माध्यम से कार्य को संपादित कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह मध्यम है। कनिष्ठ वर्ग पर भरोसा रखें। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य पेट्रो-केमिकल से जुड़े क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में प्रगति के साथ स्थान परिवर्तन होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे और कॉसमेटिक क्षेत्र में मिलेंगे भरपूर अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक : 5, 9 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र का अवलोकन कर निवेश की योजना बनाएं।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समसप्तक चंद्रमा रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति की संभावना। मंगलवार की शाम तक कार्य क्षेत्र से लाभ। बुधवार की शाम से न्यूनता तथा चिन्ता परेशान करेगी। अधिक सोचने से बचें। शुक्र, शनिवार स्थिति में परिवर्तन लाएगा। व्यापारियों के लिए मध्यम स्थिति। नौकरीपेशा में परिवर्तन तथा तनाव। महिला, छात्रों के प्रयासों में तेजी।
शुभ रंग : केसरिया, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 3, 6 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : वैचारिक क्षमता का विकास कर आगे बढ़ेंगे तो मिलेगी सफलता।
Published on:
04 Mar 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
