8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मानवीय मूल्यों से विधार्थियों को मिलेगा जीवन जीने का नया दर्शन

bikaner news - 'Human values will give students new philosophy of living life
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 18 Feb 2021, 7:04 PM IST

'मानवीय मूल्यों से विधार्थियों को मिलेगा जीवन जीने का नया दर्शन

'मानवीय मूल्यों से विधार्थियों को मिलेगा जीवन जीने का नया दर्शन

बीकानेर.
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय 'मानवीय मूल्यों की पाठशाला एक कदम विद्यालय की ओरÓ कार्यक्रम का बुधवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एचडी चारण ने बताया कि प्रदेश की तकनीकी शिक्षा से जुड़े सम्बद्ध महाविद्यालयों में क्रियान्वित किए गए इस कार्यक्रम को लेकर विधार्थियों के नैतिक विकास, सामाजिक दायित्वों की पहचान और शैक्षणिक उन्नयन को लेकर काफी आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि विधार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध विश्वविद्यालय के इस नवाचार ने स्कूली शिक्षा के विद्यार्थियों के मानवीय मूल्यों से मुखातिब होने का अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय के सहायक जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा इस अभियान का विस्तार करते हुए सभी सम्बद्ध 42 महाविद्यालयों के निकटतम उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11वीं व 12वीं के विधार्थियों को ऑनलाइन सत्र से जोड़कर मानवीय मूल्यों की पाठशाला का आयोजन किया गया है। इसमें सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों को नोडल सेंटर बनाया गया है और प्रत्येक नोडल सेंटर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई जो स्कूली शिक्षा के विधार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।


मूल्यों, आदर्शों व संवेदनशीलता से जोडऩा होगा।
कार्यक्रम प्रभारी और असिस्टेंट डीन डॉ. सरोज लखावत ने बताया की बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अपने स्थापना काल से ही मूल्य आधारित तकनीकी शिक्षा अपने विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय का एक अभिनव प्रयास 'सुखी जीवन आनंदम एक कदम विद्यालय की ओर को प्रारंभ हुआ है।

जिसके पांच दिवसीय स्कूली विद्यार्थियों के लिए मानवीय मूल्य ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से स्कूल शिक्षा से जुड़े हुए स्कूलों के विद्यार्थियों तक मानवीय मूल्य शिक्षा को पहुंचाने का कार्य विश्वविद्यालय के मानवीय मूल्य प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। सत्र मे फैकल्टी ऑफ ह्यूमन वैल्यूज की डीन डॉ. अलका स्वामी, समन्वयन तथा संचालन असिस्टेंट डीन डॉ. सरोज लखावत ने विचार व्यक्त किए। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने किया।