8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNP: 17 दिन का पानी, 27 दिन का संकट…कैसे जीएगा जनजीवन

IGNP: ग्रामीण अंचल में पानी का संकट पूर्णनहर बंदी के साथ ही शुरू हो जाएगा। हालांकि जलदाय विभाग ने नहरों व पौंड आदि में पानी स्टोरेज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 19 Apr 2022, 7:48 PM IST

IGNP: 17 दिन का पानी, 27 दिन का संकट...कैसे जीएगा जनजीवन

IGNP: 17 दिन का पानी, 27 दिन का संकट...कैसे जीएगा जनजीवन

बीकानेर. IGNP: पारा चढ़ने के साथ ही पानी की खपत बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ नहरबंदी से नहरी पानी मिलना बंद होने से अगले कुछ दिनों में पानी की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पेयजल आपूर्ति के लिए जलदाय विभाग ने एडवांस प्लान बनाया है। बीकानेर शहर में बीछवाल से पानी आपूर्ति वाले क्षेत्र में पूर्ण नहरबंदी शुरू होने के साथ ही 22 अप्रेल के बाद पेयजल आपूर्ति में कटौती शुरू हो जाएगी। ग्रामीण अंचल में पानी का संकट पूर्णनहर बंदी के साथ ही शुरू हो जाएगा। हालांकि जलदाय विभाग ने नहरों व पौंड आदि में पानी स्टोरेज किया है। परन्तु एक से दूसरे गांव तक जीएलआर से पानी की आपूर्ति पहुंचने में परेशानी होने लगती है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन राजीव दत्ता के अनुसार बीकानेर शहर को बीछवाल और शोभासर जलाशय से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शोभासर जलाशय में जलभंडारण के साथ नहर में भी पानी का भंडारण किया गया है। जबकि बीछवाल में केवल जलाशय में ही पानी का भंडारण है।

17 दिन का भंडारण, 27 दिन का संकट

बीकानेर शहरी क्षेत्र को जलापूर्ति करने वाले दोनों जलाशय में 17 दिन का जलभंडारण है। जबकि इंदिरा गांधी नहर में पूर्ण नहरबंदी पहले 19 अप्रेल से शुरू होनी थी। जिसे अब तीन दिन कम कर 22 अप्रेल से कर दिया है। ऐसे में कुल 27 दिन पेयजल आपूर्ति का संकट रहेगा।

पूर्ण बंदी के साथ कटौती

जलदाय विभाग 22 अप्रेल को पूर्ण नहरबंदी प्रभावी होने के साथ ही भंडारित पानी की मात्रा की समीक्षा करेगा। माना जा रहा है कि इसी के साथ बीछवाल से जलापूर्ति में कटौती कर एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जाएगा। इससे घड़सीसर, रानीबाजार, पवनपुरी, सार्दुलगंज, व्यास कॉलोनी, तिलकनगर, सिविल लाइन, सुभाषपुरा, इंदिरा कॉलोनी, लालगढ़ रेलवे स्टेशन एरिया, करणीनगर और समतानगर समेत बीकानेर के बाहरी क्षेत्र में पानी एक दिन के अंतराल से मिलेगा।


बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...