8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में 29 अप्रैल से एक दिन छोड़कर मिलेगा पेयजल

एक माह तक लागू रहेगी व्यवस्था  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 27 Apr 2021, 8:49 PM IST

शहर में 29 अप्रैल से एक दिन छोड़कर मिलेगा पेयजल

शहर में 29 अप्रैल से एक दिन छोड़कर मिलेगा पेयजल

बीकानेर. नहरों की मरम्मत कार्य के कारण २२ मार्च से नहर बंदी चल रही है। इतने दिनों तक नहरों में सिर्फ पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। अब २८ अप्रेल से एक माह तक पूर्ण बंदी प्रभावी रहेगी। इस स्थिति में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बीकानेर शहर में २९ अप्रेल से एक दिन छोड़कर एक दिन जल वितरण करेगा।
इस संबंध में विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि जल वितरण के लिए दो जोन बनाए गए हैं। इन जोन में सम एवं विषम तारीख के अनुसार जल वितरण किया जाएगा।

यह रहेगा कार्यक्रम (प्रथम जोन)
प्रथम जोन क्षेत्र २९ अप्रेल से सभी विषम संख्या दिनांक के दिन जल वितरण होगा।

जेल वेल टंकी से जुड़े क्षेत्र : कोटगेट, फड़ बाजार, पठान मोहल्ला, जोशीवाड़ा, कसाई बारी, छीपों का मोहल्ला, गुर्जरों का मोहल्ला, धोबी तलाई, स्टेशन रोड, केईएम रोड, भैरूंजी गली, मॉडर्न मार्केट क्षेत्र।
गोगागेट टंकी क्षेत्र - गुर्जरों का मोहल्ला, बांदरा बास, शर्मा कॉलोनी, केन्द्रीय जेल, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस, शुष्क बागवानी कैम्पस, आरएसी तृतीय व दशम, पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल आदि।

करणीनगर उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र-करणी नगर, गांधीनगर, कैलाशपुरी, समता नगर, रामपुरा बस्ती, एफसीआई गोदाम के पास का क्षेत्र, मुक्ताप्रसाद नगर के सैक्टर, सर्वोदय बस्ती आदि।
नत्थूसर टंकी से जुड़े इलाके- बारह गुवाड़, सोलकी होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाड़ा, चूनगरान, सोनगिरि कुआं, पारीक चौक, जनता प्याऊ, करमीसर आदि।

नयाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्र- चौखूंटी, जस्सूसर गेट, नत्थूसर बास, पूगल रोड, नाल रोड, बंगला नगर आदि।
लक्ष्मीनाथजी मंदिर टंकी क्षेत्र- आचार्यों का चौक, ढढ्ढों का मोहल्ला, बड़ा बाजार, लोहार मोहल्ला, छबीली घाटी, बागडिय़ों का मोहल्ला, नाहटों का मोहल्ला, रामपुरिया, सुथारों की छोटी गुवाउ़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन कॉलेज रोड नं.५ अािद क्ष्ेात्रों में २९ अप्रेल से एक दिन छोड़कर एक दिन जल वितरण किया जाएगा। बेसिन की बजाय मंजन कुल्ला आदि गिलास में पानी लेकर करें। इससे भी जल बचत होगी।

यह रहेगा द्वितीय जोन क्षेत्र कार्यक्रम

द्वितीय जोन क्षेत्र में ३० अप्रेल से सभी सम संख्या दिनांक को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई होगी। इनमें निम्र टंकी क्षेत्र शामिल हैं।

स्टेडियम टंकी क्षेत्र- गिन्नाणी, सादुल कॉलासेनी, धावडिय़ा मोहल्ला, हनुमान हत्था, माजीसा बास, रथखाना, इन्द्रा कॉलोनी व भुट्टों का बास क्षेत्र आदि।
सांखू डेरा से जुड़े क्षेत्र-कमला कॉलोनी, फड़ बाजार, सुभापुरा का सांखू डेरा से जुड़ा क्षेत्र, कुचीलपुरा, अमरसिंह पुरा, विवेकनगर पंजाबगिरान आदि। जयनारायण व्यास कॉलोनी, चाणक्य नगर, शिवबाड़ी, तिलक नगर, खतूरिया कॉलोनी क्षेत्र।

नागणेचीजी टंकी क्षेत्र- पवनपुरी दक्षिण विस्तार, पटेल नगर, शास्त्री नगर, नागणेची स्कीम, वल्लभ गार्डन व सांगलपुरा क्षेत्र आदि।
रानी बाजार उच्च जलाशय क्षेत्र- रानी बाजार, औद्योगिक नगर रोड नं.१ से ११, घड़सीसर, पंचमुखा भगवानपुरा क्षेत्र, चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेत्र, तिलक नगर व आस-पास का क्षेत्र।

भीनासर टंकी क्षेत्र- हरिरामजी प्याऊ, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर आदि।
गंगाशहर टंकी से जुड़ा क्षेत्र-सुजानदेसर, अमरपुराबास, चोपड़ा बाड़ी, खारिया टंकी से जुड़ी शिवा बस्ती, इन्द्रा चौक, चोरडिय़ा चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षेत्र, चौधरी कॉलोनी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर, श्रीरामसर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर आदि क्षेत्र में सम संख्या दिनांक के दिन जल वितरण होगा।

जल उपयोग में बरतें मितव्यवता

वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने नहर बंदी के दौरान पानी का उपयोग सावधानी पूर्वक करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि नहर बंदी के दौरान सभी को बराबर जल मिले। कहीं किल्लत न हो। पानी की एक-एक बूंद बचाना सभी की जिम्मेदारी है। इसे व्यर्थ न बहाएं। अति आवश्यकता के अनुरूप ही बाथरूम, टॉयलेट वॉश बेसिन आदि में पानी का इस्तेमाल करें। गिलास में पानी लेकर कुल्ला, मंजन आदि करने से भी पानी की काफी बचत होती है।