सर्दी में ज्यादा देर तक बिस्तर में रहते हैं। शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं और शरीर में ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है।तापमान में गिरावट के कारण शरीर को सामान्य तापमान पर रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए शरीर अपना तापमान सामान्य रखने के लिए अधिक खाना खाता है। इसी खाने को पचाने के लिए काम करना पड़ता है, ताकि शरीर को एनर्जी और गर्मी मिलती रहे। सर्दी की वजह से हम ऐसा करने में आलस करते हैं, तो ब्रेन् स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में मीठा, घी और तेल ज्यादा खाते हैं। लेकिन शारीरिक गतिविधि कम करते हैं। इसके अलावा डायबिटीज, मोटापा और ब्लड प्रेशर के मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी देने के लिए ड्रिंक और स्मोक करते हैं। ये सभी कारण स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाते ही हैं।