बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हुए। जूनागढ़ मंडल का प्रशिक्षण शिविर कचहरी परिसर स्थित पेंशन समाज सभागार में और लालगढ़ मंडल का प्रशिक्षण अनाज मंडी के पास किसान भवन में प्रारम्भ हुआ। शिविरों में शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी,मंडल-मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला एवं प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य एवं मंडल में रहने वाले निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार दोनों मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों की समाप्ति के बाद समयबद्ध रूप से अन्य मंडलों के प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।