बीकानेर. शहर में डेंगू का प्रभाव लगातार जारी है। रोज बड़ी संख्या में बुखार रोगी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां रोज डेंगू रोगी सामने आ रहे है वहीं दूसरी ओर रोगियों के उपचार के साथ -साथ विभिन्न प्रकार के फलों की मांग भी बढ़ गई है। डेंगू रोगियों के लिए उनके परिजन कीवी, हरा नारियल का पानी (डाब), अनार, पपीता आदि फलों की खरीद रहे है। फल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के अनुसार बीते करीब तीन सप्ताह में इन फलों की मांग न केवल दोगुनी हो गई है बल्कि भाव भी बढ़ गए है। बताया जा रहा है कि डेंगू रोग में कई प्रकार के फल उपचार के साथ-साथ जल्द स्वस्थ होने में कारगर बताए जा रहे है, जिसके कारण लोग इन फलों की खरीद कर रहे है। लोगों का विश्वास है कि इन फलों का सेवन करना डेंगू रोग में लाभदायक रहता है।