फ्रांस की अनाइस ने 'पत्रिका' से बातचीत में कहा कि उसे अब एेसा लग रहा है, मानो उसका जन्म भारत में ही हुआ हो। वह सात दिनों से पलाना में हैं, लेकिन उसे बिल्कुल भी बोरियत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनका भारत आना-जाना जारी रहेगा। अनाइस ने कहा कि मेरा परिवार यहां होटलों में ठहर सकता था, लेकिन संस्कृति जानने के लिए हम सात दिन से गांव में रह रहे हैं।