
बीकानेर. गर्मी की छुट्टियों के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी चल रही है। कई ट्रेनों में नो रूम के हालात बन गए हैं। बीकानेर से चलकर हरिद्वार जाने वाली नियमित ट्रेन में 6 व 11 जून को नौ रूम की स्थिति है। टिकट ही नहीं मिल रही है। बीकानेर से चलने वाली रणकपुर एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा, बीकानेर-हरिद्वार, दादर, दिल्ली, चैन्नई, सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेनों की स्लीपर व एसी की प्रतीक्षा सूची लंबी है।
हरिद्वार में 11 तक नहीं आरक्षण
बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली बाड़मेर-कालका ट्रेन में 6 से 11 तक प्रतीक्षा सूची चल रही है। इसमें 6 व 11 जून को रीग्रेट वेटिंग (नौ रूम) की स्थिति है। यात्रियों की टिकट नहीं बन रही है। इसके अलावा बीच के दिनों में भी प्रतीक्षा सूची ८० से १०० तक चल रही है। हरिद्वार के लिए एक ट्रेन साप्ताहिक व एक द्विसाप्ताहिक चल रही है। इसी तरह बीकानेर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में 6 से 11 जून तक प्रतीक्षा सूची 46 से ऊपर चल रही है। कमोबेश यही स्थिति बीकानेर-बांद्रा का ट्रेन की है।
लगा रहे अतिरिक्त कोच
लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढऩे के साथ ही बीकानेर मंडल समय-समय पर अतिरिक्त कोच की अस्थायी बढ़ोतरी कर रहा है। बांद्रा ट्रेन में पिछले दिनों अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाया गया था। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कोच लगा रहे हैं।
अभय शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, बीकानेर
श्रीगंगानगर-रेवाडी पैसेंजर में बढ़ाए कोच
बीकानेर. श्रीगंगानगर-रेवाडी पैसेंजर ट्रेन में दो कोच की बढ़ोत्तरी की गई है। अब इस ट्रेन में नौ साधारण कोच हो गए है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में कोचों के पीरियोडिकल ऑवर हॉलिंग में भेजने के कारण पहले सात कोच चल रहे थे, अब दो कोच लगाए है।