शुरू हुआ पर्यटन उद्योग
आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि कोरोना काल के चलते पर्यटन उद्योग ठहर सा गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे पर्यटन उद्योग करवट ले रहा है। अब लोग घरेलू पर्यटन में भागीदारी निभा रहे हैं। गुर्जर ने बताया कि आइआरसीटीसी के माध्यम से भारत दर्शन, घरेलू टूर्स, विदेशी टूर, महाराजा एक्सप्रेस, गोल्डन चेरियट, महापरिनिर्वाण एक्सप्रेस आदि प्रमुख टूर है जिनके माध्यम से प्रति वर्ष हजारों-लाखों यात्री देशभर के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं।