जेल का निरीक्षण
डीजी मेहरोत्रा शाम करीब पांच बजे बीकानेर केन्द्रीय कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल अस्पताल, बंदियों के बैरक, मैस, नई महिला जेल आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। डीजी ने जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी से जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने जेल अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। इससे पूर्व मेहरोत्रा करीब साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा, एएसपी ग्रामीण लालचंद ने मुलाकात की।