8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानें सजी, बालकृष्ण के वस्त्र-आभूषणों की बिक्री बढ़ी

जन्माष्टमी- घर-घर में सज रही झांकियां, तैयारियां शुरू  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 29 Aug 2021, 5:24 PM IST

दुकानें सजी, बालकृष्ण के वस्त्र-आभूषणों की बिक्री बढ़ी

दुकानें सजी, बालकृष्ण के वस्त्र-आभूषणों की बिक्री बढ़ी

बीकानेर. भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां घर-घर में शुरू हो गई है। कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के लिए नए वस्त्र खरीदे जा रहे हैं। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को शृंगारित करने के लिए मुकुट, बंशी, आभूषण, सिंहासन, झूले आदि की खरीदारी की जा रही है। शहर के विभिन्न बाजारों में जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण के वस्त्र आभूषणों की दुकानें सज गई है। कई श्रद्धालु लड्डू गोपाल की नई मूर्तियों की भी खरीदारी कर रहे है। वहीं झांकिया सजाने के लिए खिलौनों की पर खरीदारी शुरू हो गई है।

मंदिरों में चल रही तैयारियां

जन्माष्टमी को लेकर शहर के कृष्ण मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। कई मंदिरों में रंग रोगन के साथ साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाए जाएंगे। जन्माष्टमी के दिन होने वाले विशेष अभिषेक, पूजन, शृंगार, महाआरती आदि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही है।

बनेंगे विविध पकवान

भगवान कृष्ण जन्म के स्वागत में घर-घर में विविध पकवान बनाएं जाएंगे। घर-परिवार की महिलाएं सामूहिक रूप से आटा, मैदा, घी, चीनी, मावा, काजू, पिस्ता, नेजा, बादाम, गोंद, केशर, अजवायन, मूंगफली, नारियल गिरी,धनिया आदि से विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार करेंगी। इन पकवानों का भोग जन्माष्टमी पूजन के दौरान भगवान कृष्ण के अर्पित किए जाएंगे।