भगवान कृष्ण के जन्म के स्वागत के लिए कई मंदिरों और घर-घर में झांकिया सजाई गई है। रविवार को बच्चों से बुजुर्ग तक झांकियां सजाने में जुटे रहे। झांकियों में पहाड़, गुफा, झरना, कंस की जेल, नदी, गाय चराते कृष्ण, गोपियों के साथ महारास, पटरी पर दौड़ती रेल सहित पशु, पक्षी और इलेक्ट्रिक खिलौनों और सामान से कलात्मक झांकियां सजाई गई है। झांकिया सजाने का कार्य रविवार देर रात तक चलता रहा।