जन्माष्टमी पर घरों में भगवान कृष्ण के बालस्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई। रात १२ बजे दूध, दही, घी, शहद, चीनी से तैयार पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया। कृष्ण के बाल स्वरूप का मुकुट, बंशी, तिलक, आभूषण, पुष्पमाला आदि से शृंगार कर आरती की गई। माखन -मिश्री का भोग अर्पित किया गया। वहीं पारम्परिक रूप से तैयार किए गए व्यंजनों, मिठाइयों व विभिन्न फलों का भोग अर्पित किया गया।