तीज पर बहन-बेटियों के ससुराल आछरी भेजने की परम्परा का निर्वहन हुआ। महिलाओं ने आछरी में मिठाईयां, सत्तू, सुहाग सामग्री, धोती, विभिन्न प्रकार के फल, आक के पत्ते, इत्र, पान, नारियल, सोने-चांदी के आभूषण सहित अपनी मन पसंद की विभिन्न प्रकार की वस्तुए आछरी के रूप में दी। वहीं बहन-बेटियों के ससुराल में सिग व सत्तू भेजे गए।