19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का अपहरण कर, लाठी-सरियों से मारपीट

हवाई फायर करने का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
युवक का अपहरण कर, लाठी-सरियों से मारपीट

युवक का अपहरण कर, लाठी-सरियों से मारपीट

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र से गुरुवार देररात को कुछ लोगों पर एक युवक अपहरण कर ले जाने और मारपीट करने, हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नयाशहर ने घायल युवक के पर्चा बयान पर पांच जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।


रामपुरा बस्ती गली नंबर दो निवासी परिवादी सुनील कुमार उर्फ लिपालिया पुत्र हरिकिशन कुम्हार ने पर्चाबयान में गुरुवार रात को वह रामपुरा बस्ती में रामदेव भवन के पास बैठा था। तभी असरार, महबूब, निर्मल देवड़ा, बजरंग मंगलाव, राजू कोकाट आए। उक्त आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर पीछे दौड़ा। भागते समय वह गिर गया तब आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर कानासर रेल फाटक के पास सुनसान जगह ले गए, वहां पर उन्होंने लाठी-सरियों से मारपीट की। युवक के दोनों हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई है। आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।