24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
किसान आंदोलन 2018: दूध-मावा की आपूर्ति ठप लकिन सब्जियों की आवक बढ़ी, देखिये वीडियो
Play video

किसान आंदोलन 2018: दूध-मावा की आपूर्ति ठप लकिन सब्जियों की आवक बढ़ी, देखिये वीडियो

किसानों के 'गांव बंद' आंदोलन का असर पांचवें दिन भी रहा।

Google source verification

बीकानेर. किसानों के ‘गांव बंद’ आंदोलन का असर पांचवें दिन भी रहा। शहर में मंगवार को भी दूध व मावा की आपूर्ति ठप रही। कहीं से भी मावा नहीं आया और दूध की दुकानें बंद रही। जिन व्यवसायियों के पास कोल्ड स्टोरेज में दूध है, उसे ही वितरित किया गया। दूध के दाम 30 से 35 रुपए तक रहे। गाढ़वाला व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बसों में आ रहे दूध को किसानों ने सड़कों पर फैला दिया। वहीं मंडी में सब्जियों की आवक सामान्य रही।

 

किसान आंदोलन के कारण शहर में दूध की किल्लत है, जबकि सब्जियां काफी मात्रा में मंडी में आ रही हैं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि अल सुबह किसानों ने मंडी के पास एक गाड़ी में भरी सब्जी को सड़क पर फेंक दिया। बाद में पुलिस पहुंच गई। हालांकि सब्जियों की आवक पर आंदोलन का ज्यादा असर नहीं है। जिन सब्जियों के दाम दो जून को आसमान छू रहे थे, उनमें मंगलवार को गिरावट रही। टमाटरों के दो जून को खुदरा बाजार में भाव 50 से 60 रुपए थे, वहीं मंगलवार को 20-30 रुपए किलो तक आ गए।

 

 

टमाटर की आवक ज्यादा

सब्जी मंडी में टमाटर की आवक सबसे ज्यादा है। इन दिनों पंजाब से बड़ी मात्रा में टमाटर आ रहा है। सब्जी व्यापारियों की मानें तो मंडी में 15-20 टन टमाटर रोजाना आ रहा है। अधिक मात्रा के कारण टमाटर खराब भी हो रहा है। स्थानीय क्षेत्रों से काकडिय़ा, लोहिया आदि सब्जियों की 40 प्रतिशत आपूर्ति हो रही है। ऐसे में लोग दूसरी सब्जियां खरीदने के कम आ रहे हैं। कैरी (कच्चा आम) की आवक भी खूब हो रही है।

 

 

ये रहे कोटगेट सब्जी मंडी में भाव

सब्जी भाव
टमाटर 20-30
भिंडी 30
खीरा 30-40
तुरई 30
आलू 16-20
घीया 30
करेला 20-30
काकडिय़ा 15-20
सब्जी भाव
हरी मिर्च 20-30
शिमला मिर्च 40
परवल 40
प्याज 12-13
कैरी 15-20
ककड़ी 40-50
लोहिया 20-30
(खुदरा भाव रुपए प्रति किलो)

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़