8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोच्चिवली-श्रीगंगानगर-कोच्चिवली साप्ताहिक रेल 21 से चलेगी

-उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 18 Nov 2020, 8:59 PM IST

कोच्चिवली-श्रीगंगानगर-कोच्चिवली साप्ताहिक रेल 21 से चलेगी

कोच्चिवली-श्रीगंगानगर-कोच्चिवली साप्ताहिक रेल 21 से चलेगी

बीकानेर. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोच्चिवली-श्रीगंगानगर-कोच्चिवली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 21 नवम्बर से करने का निर्णय लिया है। इस आशय के आदेश रेलवे ने जारी कर दिए हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 06312, कोच्चिवली-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 नवम्बर से आगामी आदेश तक प्रत्येक शनिवार को कोच्चिवली से दोपहर बाद 15.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 02.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06311, श्रीगंगानगर-कोच्चिवली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 नवम्बर से आगामी आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर गुरुवार को 19.10 बजे कोच्चिवली पहुंचेगी। यह गाड़ी कोल्लम, कायंकुलम, छेंगानूर, तिरुवल्लाक, कोट्टेयम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, थ्रिसूर, शोरानूर, तिरूर, कोझिकोड, क्विलिंडी, कन्नूर, कसारागोड, मैंगलोर जं, टोकूर, उडूपी, कुंडापुरा, बिंडूर, मुर्देश्व्र, कुमटा, मडगांव, पनवेल, वसई रोड, बॉईसर, वापी, सूरत, अंकलेश्वउर, वाडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, पाली मारवाड़, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर तथा श्रीकरणपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में सैकण्ड ऐसी, थर्ड एसी शयनयान, सैकण्ड सीटिंग, पेट्रीकार व पॉवरकार के 22 डिब्बे होंगे।