इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने की बात कही। सोमवार को वर्चुअल संवाद में ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पीसीसी उपाध्यक्ष गोविंद मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिया उर रहमान आरिफ, पीसीसी सचिव गजेंद्र सांखला, राजेन्द्र मंूड, निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत व देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत शामिल हुए। वर्चुअल संवाद में टोंक के वर्तमान विधायक सचिन पायलट भी मौजूद थे।