8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियों को बचपन से ही आगे बढऩे की सीख दें

bikaner news - Let girls learn from childhood
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 23 Feb 2021, 6:17 PM IST

लड़कियों को बचपन से ही आगे बढऩे की सीख दें

लड़कियों को बचपन से ही आगे बढऩे की सीख दें

बीकानेर.
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के एंटी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल आइक्यूएसी व सेंटर फॉर वुमन स्टडीज के सयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जेन्डर सेंसीटाइजेशन प्रोस्पेक्ट्स एण्ड चलेंजेस विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। एंटी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. सीमा शर्मा ने बताया शहरी करण और शिक्षा के साथ समय बदल रहा है।

इसके बावजूद आज भी जीवन के हर क्षेत्र में लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। प्रो. एसके अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ विभा शर्मा बताया कि सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे अपराध को रोकने के लिए लड़कियों को बचपन से ही मजबूत बनाना होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि महिला और पुरुष समाज के मूलाधार है और समानता एक सुंदर और सुरक्षित समाज की वो नींव है जिसपर विकास रूपी इमारत बनाई जा सकती है। कार्यक्रम में डॉ. मेघना शर्मा, शाहीन कादरी, प्रो. राजाराम, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. संतोष आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों को रोजगार परक और सामाजिक दायित्व के निर्माण को लेकर वेबीनार आयोजित किए जा चुके हैं।