बीकानेर. जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों ( zilla parishad -Panchayat Samiti Member ) के चुनाव (Election) के लिए जिले में प्रथम चरण में सोमवार को तीन पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान हुआ। तीनों पंचायत समितियों में 60.96 प्रतिशत मतदाताओं (voters) ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7.30 बजे शुरू हुए मतदान के दौरान शुरूआत में गति थोड़ी धीमी रही, लेकिन दोपहर होते-होते व शाम को मतदान समाप्ति से पहले कई मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी रही। शाम 5 बजे तक 60.70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। कुछ मतदान केन्द्रों ( polling station) के बाहर शाम 5 बजे के बाद भी कुछ मतदाता लाइनों में लगे रहे। जिले में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में सर्वाधित 66.01 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पंचायत समिति नोखा में 58.64 प्रतिशत और पंचायत समिति पांचू में 56.83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट (votes) डाले। पहले चरण ( First stage) का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।