बीकानेर. तत्कालीन बीकानेर रियासत के महाराजा गंगासिंह की आदमकद प्रतिमा दुबई के शहर शारजाह में होने वाले दुबई एक्सपो में लगेगी। इससे दुबई एक्सपों में पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटक महाराजा गंगासिंह के कार्यों से रूबरू हो सकेंगे। इस आठ फीट ऊंची प्रतिमा को जयपुर के भारती शिल्पकला स्टूडियों में तैयार की गई है। मूर्तिकार महावीर भारती के अनुसार प्रतिमा को फाइबर ग्लास से तैयार किया गया है।