8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहादत दिवस पर मेजर जेम्स थॉमस को किया याद

मेजर जेम्स थॉमस को उनकी शौर्यता और वीरता के लिए कीर्ति चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 29 Jan 2021, 9:19 AM IST

शहादत दिवस पर मेजर जेम्स थॉमस को किया याद

शहादत दिवस पर मेजर जेम्स थॉमस को किया याद

बीकानेर. शहीद मेजर जेम्स थॉमस के १५ वें शहादत दिवस पर गुरुवार को उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण कर पुष्प अर्पित किए गए। ईसाई कब्रिस्तान में स्थित मेजर जेम्स थॉमस की समाधि स्थल पर प्रार्थना सभा हुई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान मेजर जेम्स थॉमस के परिवारजनों सहित शहरवासी शामिल हुए। फादर डोनी ने प्रार्थना अर्पित की एवं समाधि स्थल पर पवित्र जल का छिडक़ाव किया। प्रार्थना के बाद शहीद मेजर जेम्स थॉमस की मां मैरी कुट्टी, शहीद के भाई राजू थॉमस, पुत्रियां शेरिल जेम्स व शारलेट जेम्स, परिवार के सदस्य लिजी थॉमस भाभी, शाजी बहन, हेमन्त भानजा सहित परिवारजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सुनीता गौड, सीताराम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों सहित शहरवासियों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीद मेजर जेम्स थॉमस की शहादत को याद कर उन्हे नमन किया।

इस अवसर पर शहीद मेजर जेम्स थॉमस को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थित कृष्णा घाटी में मेजर जेम्स थॉमस ने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए भारत माता की रक्षा करते हुए प्राणो का बलिदान दिया।उनकी शहादत हमेशा याद रहेगी। मेजर जेम्स थॉमस वर्ष २००६ में सीमा पार से आए हुए आतंकवादियों को ढेर किया, बल्कि गोली लगने के बाद भी आतंकवादियों से लोहा लिया और अदम्य साहस, वीरता परिचय देते हुए शहीद हुए। मेजर जेम्स थॉमस को उनकी शौर्यता और वीरता के लिए कीर्ति चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।